Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

सरकार के खिलाफ संघर्ष का फूंक दिया बिगुल- DC ऑफिस-तहसीलों में काम ठप की दे डाली धमकी

Spread the News

न अभी तक प्रोमोशन का मसला हल हुआ न सर्विस लाभ मिला 

जालंधर। पंजाब में DC दफ्तरों से लेकर तहसीलों में एक बार फिर से काम ठप होने वाला है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन ने फिर से सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंक दिया है। कर्मचारी नेताओं ने बैठक के बाद फैसला लिया है कि पंजाब भर में 11 सितंबर से लेकर 13 सितंबर तक DC कर्मचारी यूनियन की ओर से पेन डाउन स्ट्राइक की जाएगी।

यूनियन का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की है, सरकार बार-बार उनके साथ वादा खिलाफी कर रही है, जिसके चलते कलम छोड़ हड़ताल की जाएगी। कर्मचारियों के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल, महासचिव नरिंदर सिंह चीमा और सचिव करविंदर सिंह का कहना है कि सरकार बार-बार पैनल से मीटिंग कर मुकर जाती है और उनकी मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

यूनियन का कहना है कि सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण कर्मचारियों के प्रमोशन अभी तक नहीं हो पाए हैं। यूनियन बार-बार सरकार को प्रोमोशन की लाइन में लगे कर्मचारियों की लिस्टें कई बार बैठकों में दे चुकी है। हर बार आश्वासन मिलता है कि जल्द फैसला हो रहा है, लेकिन होता कुछ नहीं है।

इसी तरह से कर्मचारियों को सेवाकाल के दौरान सर्विस के 4-9-14 साल की सर्विस का लाभ अभी तक फंसा हुआ है। इस पर भी सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है। पहले यह लाभ मिलता था, लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया है। मिनिस्ट्रियल स्टाफ यूनियन का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना पर सरकार का अभी तक कोई स्पष्ट फैसला सामने नहीं आ पाया है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेके पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। बकाया डीए उन्हें दिया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments