पटियाला, 9 दिसंबर | पटियाला में भाखड़ा नहर में डूबने से लड़का लड़की की मौत हो गई। शुक्रवार को लड़की का शव नहर से बरामद कर लिया गया, जबकि युवक की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि दोनों संगरूर रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र थे। मृतक लड़की की पहचान हरियाणा के टोहाना निवासी 21 वर्षीय सरबजीत कौर के रूप में हुई है। युवक दिवानूर सिंह 24 वर्ष तोपखाना मोड़, पटियाला का रहने वाला है।
गोताखोरों ने बताया कि लड़का-लड़की दोनों स्कूटर से भाखड़ा नहर के किनारे पहुंचे थे। लड़की ने अचानक नहर में छलांग लगा दी जिसको बचाने के लिए युवक ने भी नहर में छलांग लगा दी। जिसको देखते गोताखोरों को तुरंत मौके पर बुलाया गया। जब उन्होंने लड़की को बाहर निकाला तो वह मर चुकी थी। पानी के बहाव में बालक बह गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। इस घटना की जानकारी उनके परिवार को भी दे दी गई है।



