Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

लुधियाना में मिला व्यक्ति का शव-चेहरे और आंखों की हालत खराब,लोग बोले-पिछली होली पर भी 4 दिन पहले मिला था शव

Spread the News

लुधियाना,11 मार्च। पंजाब के लुधियाना में आज दिल्ली रोड नजदीक समराला चौक एक अज्ञात व्यक्ति का शव सड़क पर पड़ा मिला। शव की हालत काफी खराब लग रही है। चेहरा और आंखें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। व्यक्ति की मौत किन कारणों से हुई है इस बारे अभी पता नहीं। आज सुबह आस-पास के लोगों ने सड़क पर शव पड़ा देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। लोगों के मुताबिक घटना से करीब 2 घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। फिलहाल थाना मोती नगर की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी देते हुए राहगीर प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि सुबह एक बच्चे ने आकर उन्हें घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित किया लेकिन 2 घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीसीआर दस्ते को फोन किया तो वह बार-बार 10 मिनट का लारा लगाते रहे। सुबह 4 बजे तक यहां कोई शव नहीं पड़ा था लेकिन 4 बजे के बाद शव सड़क पर पड़ा था। पिछली होली पर भी 4 दिन पहले इसी जगह पर एक व्यक्ति का इन्हीं हालातों में शव मिला था। आज फिर उसी जगह एक अन्य व्यक्ति का शव पड़ा मिला है।
घटना स्थल पर पहुंची ASI जसबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल शव को कब्जे में पुलिस ने ले लिया है। एसएचओ को भी सूचित किया है। शव के पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments