Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

चर्च पर हमला शर्मनाक- बंदगी के दोैरान धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचा कर धार्मिक किताबों की बे अदबी नाकाबिल ए बर्दाश्तः मोैलाना अनवर अमृतसरी

Spread the News

समय की मांग है कि हम सब मिल कर आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करें ओैर उस में विघन डालने वालों से समाज को  बचायेंः नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट 

ठक्करपुरा गांव में कैथोलिक चर्च पर हमला कर यीशु मसीह और मरियम की मूर्तियां खंडित करने वालों का भी पुलिस अभी तक नहीं लगा सकी सुरागः जोशील राय

अमृतसर।  चाटीविंड थाने के अधीन पड़ते राजेवाल गांव में चर्च पर हुए हमले का मामला सामने आने पर नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी,कासमी नदवी ने पंजाब टाईमज़ न्यूज के साथ बात चीत करते हुए कहा कि यह पूरी घटना बेहद शर्मनाक है, मेैं इसका भरपूर खंडन करता हूँ। क्योंकि किसी भी धर्म के अनुयायी इस बात को स्वीकार नहीं करते कि ईबादत- बंदगी के दोैरान किसी भी धार्मिक स्थल को नुकसान पहुंचा कर धार्मिक किताबों की बे अदबी की जाये। समय की मांग है कि हम सब मिल कर आपसी भाईचारक सांझ को मज़बूत करें ओैर उस में विघन डालने वालों से समाज को  बचायें। प्रशासन को चाहिए कि इस प्रकार के लोगों के साथ सख्ती से निपटें जो समाजिक माहोल को जहरीला बनाने का प्रयतन करें।

Svg%3E

Svg%3E Svg%3E Svg%3E

वहीं नैशनल ह्यूमन राईटस सोशल जस्टिस फरंट के उप अध्यक्ष श्री जोशील राय ने कहा कि 31 अगस्त 2022 को भी तरनतारन में ठक्करपुरा गांव में कैथोलिक चर्च पर हमला कर यीशु मसीह और मरियम की मूर्तियां खंडित करने व पादरी की कार को आग लगाने के मामले में भी तरनतारन पुलिस आरोपितों का सुराग नहीं लगा पाई है। उस पर भी जल्द कारवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर घटना की निंदा करने वालों में चेयरमैन नैशनल क्रिश्चियन लीग जगदीश मसीह, खुर्शीद अहमद ( जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक आम आदमी पार्टी) प्रेम मसीह वाईस चेयरमैन एन सी एल, पास्टर राज कुमार, पास्टर मुनव्वर मसीह, पास्टर इकबाल मसीह, पास्टर जित मसीह, पास्टर प्रेम, पास्टर दिलबर मसीह, पास्टर जार्ज मसीह,पास्टर जसवंत, सिस्टर रीना सलोतरा जी व अन्य के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि रविवार को निहंग रंजीत सिंह ने अपने 15-20 साथियों के साथ राजेवाल गांव में पहुंच कर चर्च पर हमला कर दिया था। शिकायतकर्ता विक्रम मसीह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि आरोपितों ने चर्च पर हमला कर उनकी धार्मिक पुस्तक की बेअदबी की है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर भी चले थे। आरोपित निहंगों ने वहां जमकर तलवारें लहराई और दो लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी भी कर दिया था। इसके बाद जब संगत ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी तो आरोपित वहां से फरार हो गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments