Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

आरोपी ने ‘Crime Patrol’ देखकर बोर्डिंग स्कूल के बच्चों को किया था किडनैप, ऐसे रची थी साजिश..

Spread the News

 हिमाचल,12 अगस्त। शिमला के मशहूर बोर्डिंग स्कूल से तीन छात्रों के अपहरण मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी, सुमित सूद, ने पुलिस को बताया है कि उसने टीवी कार्यक्रम क्राइम पेट्रोल देखकर इस वारदात की योजना बनाई थी। यह घटना हिमाचल प्रदेश के शिमला के मशहूर बोर्डिंग स्कूल की है। यहां शनिवार को तीन बच्चों को किडनैप कर लिया गया था। सुमित ने आठ से दस दिन पहले ही अपहरण का फैसला कर लिया था, क्योंकि उसे अपने कारोबार में भारी नुकसान हुआ था और उसे पैसे की सख्त जरूरत थी।

सुमित सूद खुद भी बीसीएस का पूर्व छात्र रहा है। वह तीसरी से आठवीं कक्षा तक इसी स्कूल में पढ़ा था और जानता था कि राखी के दिन अधिकांश छात्र अपने घर जाने के लिए टाउन आउटिंग पर निकलते हैं। इसी का फायदा उठाकर उसने अपहरण की योजना बनाई। उसने यह भी बताया कि उसने फिरौती मांगने के लिए कैलिफोर्निया का एक वर्चुअल नंबर इस्तेमाल किया ताकि उसे पकड़ा न जा सके।

घटना वाले दिन सुमित सुबह 5:45 बजे ही स्कूल के गेट के पास पहुंच गया था। दोपहर 12:12 बजे जब तीनों छात्र स्कूल से बाहर निकले, तो सुमित ने खुद को स्कूल का पुराना छात्र बताकर उनसे दोस्ती की। उसने बच्चों को झांसे में लिया कि और कहा कि वह उन्हें ऑकलैंड टनल के पास छोड़ देगा, जहां से वे आसानी से मालरोड पहुंच सकते हैं। बच्चे उसकी बातों में आ गए और उसकी गाड़ी में बैठ गए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments