Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

BJP नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक मामले में आरोपियों का मिला 6 दिनों का पुलिस रिमांड

Spread the News

जालंधर, 9 अप्रैल । भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आज आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां आरोपियों का पुलिस को 6 दिन का रिमांड हासिल हुआ है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावने है।

दरअसल, घटना को लेकर बीते दिन पुलिस ने ई-रिक्शा बरामद करके हैरी और सतीश को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों ने भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक करने वाले कि मदद की थी और अटैक के समय साथ में मौजूद थे। जिसके बाद पुलिस ने 12 घंटों में गुत्थी सुलझाते हुए दोनों को गिरफ्तार किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments