Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल में मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव

Spread the News

Svg%3E

जालंधर,16 अगस्त। सेंट जोसेफ बॉयज स्कूल में 14,15 अगस्त 2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस महोत्सव मनाया गया। स्कूल के माननीय मुख्याध्यापिका रेवरेंड सिस्टर जेन जोस , रेेवरेंड सिस्टर रोज मारिया तथा रेवरेंट सिस्टर लिज मारिया की अगुवाई में यह महोत्सव बहुत अच्छे से मनाया गया । स्कूल के डायरेक्टर रेवरेंट फादर एंटोनी तुरुथिल ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस का संदेश दिया और कुछ मेधावी छात्रों की प्रशंसा भी की, जिन्होंने स्कूल के नाम को रोशन किया ।

विद्यार्थियों तथा उनके माता-पिता को सम्मानित किया गया तथा उन्हें पुरस्कार भी दिए गए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।विद्यार्थियो द्वारा देशभक्ति से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किएगए। मुख्य मेहमान डाॅ . जोस सेबेस्टियन तथा जालंधर डायोसिस के अध्यक्ष फादर थॉमस पी.कॉलेंचेरी रहे। माननीय बिशप ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और कहा कि हम पूरी तरह से आजादी का आनंद तभी ले सकते हैं यदि सभी मनुष्य एक दूसरे का सम्मान करें।

मुख्य मेहमान थॉमस कोलेंचरी ने भी संदेश दिया कि विद्यालय के शिक्षक वॉटर टैंक की तरह होते हैं और विद्यार्थी नल की तरह। जिस तरह की शिक्षा शिक्षक प्रदान करेंगे उस तरह से विद्यार्थी उन्नति भी करेंगे। झंडा फहराने की रस्म भी की गई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments