अमृतसर 30 नवंबर। सुत्रों के अनुसार मौसम विभाग ने आज गुरुवार को पश्चिमी मालवा को छोड़ अन्य पूरे पंजाब में बारिश होने की संभावनाएं जताई है। वहीं, 11 जिले ऐसे हैं, जहां बारिश का अलर्ट दिया गया है और सुबह से इन जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश के चलते हीट लॉक के कारण दिन के अधिकतम तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिल रहा, लेकिन न्यूनतम तापमान में आज गिरावट देखने को मिलेगी।



