Tuesday, April 14, 2026
No menu items!
Google search engine

चंडीगढ़ में तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज-10 और 11 को बारिश के आसार

Spread the News

चंडीगढ़,9 अपैल। पिछले कुछ दिनों से शहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है और गर्मी का असर साफ महसूस किया जा रहा है। इन दिनों चंडीगढ़ में तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। इसी को देखते हुए मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ ने मंगलवार को हीटवेव की एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले 24 से 48 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान में बदलाव देखा जा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के डायरेक्टर सुरिंदर पाल ने बताया कि आने वाले समय में एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) सक्रिय होने जा रहा है, जिसकी वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, चंडीगढ़ के मुकाबले पंजाब और हरियाणा में हीटवेव चलने की संभावना अधिक जताई गई है। लोगों को सलाह दी गई है कि अत्यधिक धूप में निकलने से बचें, और जरूरी सावधानियां बरतें।

10 और 11 को बारिश के आसार
वहीं बुधवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान और बढ़ सकता है। आमतौर पर किसी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहले तापमान में वृद्धि देखी जाती है। 10 और 11 अप्रैल को चंडीगढ़ में बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे गर्मी से राहत मिल सकती है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इस सप्ताह के बाद तापमान में फिर से वृद्धि होगी, लेकिन अगले सप्ताह एक और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते तापमान में फिर गिरावट हो सकती है। वहीं बुधवार के लिए हीटवेव को लेकर ओरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं गुरुवार को गरज-तूफान और बारिश की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना है। मंगलवार को शहर का अधिक से अधिक तापमान 37.1 डिग्री दर्ज किया गया, जो कि आम से 4 डिग्री अधिक था।

3 दिन ऐसा रहेगा तापमान 
बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 37,  जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रह सकता है।
वीरवार को गरज के साथ बारिश के आसार है। अधिकतम तापमान 35, जबकि न्यूनतम 23 डिग्री रहने के आसार है।
शुक्रवार को आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 34, जबकि न्यूनतम 22 डिग्री तक जाने के आसार है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments