जालंधर,4 अगस्त। पुलिस डी ए वी पब्लिक स्कूल पीएपी कैंपस में प्रिंसीपल डॉक्टर रश्मि विज की उपस्थिति में तीज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
तीज की तैयारी सुपरवाइजर राजकुमार की देखरेख में हुई। 11वीं व बारहवीं कक्षा के सभी विद्यार्थी पंजाबी सूट में सज कर आए।
इस अवसर पर स्कूल की गिद्दा टीम ने गिद्दा डालकर प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज का स्वागत तीयां की बोलियों पर आकर्षक गिद्दा प्रस्तुत कर किया । तीज के मौके पर झूला भी सजाया गया था जहां पर छात्राओं के साथ- साथ शिक्षिकाओं ने झूला झूल कर तीज के पर्व की खुशी मनाई। इस अवसर पर प्रिंसीपल डॉ रश्मि विज ने इस पर्व का सभी को महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से ही विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ा जा सकता है। इसी उद्देश्य को मुख्य रखते हुए स्कूल में तीज पर्व का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। इस मौके पर फन गेम्स व स्टॉल्स भी थे।
निर्णायक मंडल में शिवानी, कविता व किरण सिद्धू थे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को टाइटल्स से सम्मानित किया गया।
तीज की रानी – अर्शनूर कौर
तीज का राजा – अर्शदीप सिंह
कौर पंजाबन – हर्षिया
सिंह पंजाबी-अमृतपाल सिंह
गिद्दे दी रानी – अर्चिशा
भंगड़े दा राजा – बरिंदर सिंह
मिस एटीट्यूड – हर नूर कौर
हाईरेटेड गबरू – शिवांश, प्रभदीप
कुड़ी सगी फुल्ल वाली – अनमोल सिमर कौर
गबरू कैंठिया वाला- गुरकीरत सिंह, राहुल
अत दी शौकीनन – अंजलि
अत दा शौंकी – हिमांशु, पीयूष
मेलन मेले दी- चाहत
मेली मेलयां दा-अध्ययन
मिस तीज -बंधन
मास्टर तीज-दिव्यांशु
अनखीली मुटियार -शिफ्रा, जसमीत कौर
मूछ फुट गबरू -गुरसेवक
शौकीन फुलकारी दी -वसुंधरा
टेढी पग वाला – आदित्य राणा, सुखमन सिंह
यह जानकारी गुरप्रीत कौर व नीतू गुप्ता द्वारा दी गई।



