Sunday, April 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी इंडिया की टीम ने नव नियुक्त पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भूल्लर से की मुलाकात

Spread the News

अमृतसर, 22 दिसंबर| आज ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसायटी इंडिया के प्रधान माणिक अली के नेतृत्व में अमृतसर के कमिश्नर पुलिस गुरप्रीत सिंह भूल्लर को उनके दफ्तर में मिले। इस दौेरान सोसाइटी के द्वारा कमिश्नर को मुस्लमान भाईचारों के साथ संबंधित मुश्किलों, शहर में ट्रैफिक समस्याओं, लूटपाट की घटनाएँ व दुकानदारों की सुरक्षा संबंधित विषयों पर चर्चा की और अपने सुझाव दिए ।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भूल्लर ने कहा कि शहर निवासियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की तरफ से बडे़ ठोस कदम उठाए गए हैं । शहरवासियों का भी फर्ज बनता है कि वह पुलिस को आपना सहयोग दे और किसी भी तरह की घटना की जानकारी बिना डर उनके साथ सांझा करे। जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

माणिक अली ने कहा कि गुरप्रीत सिंह भूल्लर के पुलिस कमिश्नर बनने पर शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है, क्योंकि उनके काम करने के तरीके ने लोगों का दिल जीत लिया हैं।

इस मौके पर सिराजुल हक़, संवर अली, रवि, समीर अली, राकेश कुमार, शाहनवाज़, गाज़ी रहमान अजीजुल, क़ासिम मल्लिक भी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments