चंडीगढ़, 5 सिंतबर : देशभर में आज शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिक्षकों (Teacher’s) को समर्पित यह दिन खासतौर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan) के सम्मान में मनाया जाता है, जिनका जन्म 5 सितंबर साल 1888 में हुआ था।
शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान प्रदेश के 80 शिक्षकों को स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित करेंगे। 54 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार 11 को यंग टीचर अवॉर्ड 10 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 5 अध्यापकों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को शुभकामनाएं दी।
5 अध्यापकों को मिलेगा विशेष सम्मान
शिक्षा मंत्री (Education Minister) हरजोत सिंह बैंस ने राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर अध्यापकों को शुभकामनाएं दी। शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि 54 अध्यापकों को राज्य पुरस्कार, 11 को यंग टीचर अवॉर्ड, 10 अध्यापकों को प्रबंधकीय अवॉर्ड और 5 अध्यापकों को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा।
क्या बोले हरजोत सिंह?
शिक्षा मंत्री बैंस ने भविष्य के लिए विद्यार्थियों को रचनात्मक सीख देने और शिक्षा के जरिये नैतिक मूल्यों का संचार करने में अध्यापकों के काम की भूमिका की सराहना भी की। बैंस ने कहा कि यह शानदार दिन अलग-अलग क्षेत्रों विशेष तौर पर शिक्षा प्रणाली में बेमिसाल सुधार करने में अहम योगदान डालने वाले पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डा. सर्वपल्ली राधा कृष्णन के जन्म दिन वाले दिन मनाया जाता है।



