Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

केयान डिस्टिलरीज के एमडी विनय कुमार सिंह की माता जी सुशीला सिंह का निधन

Spread the News

आजमगढ़, 22 फरवरी | केयान डिस्टिलिरीज के एमडी विनय कुमार सिंह को मातृ शोक, विनय कुमार सिंह की माता जी सुशीला सिंह का लंबी बीमारी के बाद कल रात ग्यारह बजे उनके मूल निवास पुनापार आजमगढ़ में निधन हो गया।उनकी उम्र 62 वर्ष रही ।

विनय सिंह के दोनो कंपनियों के जी एम द्वय के साथ सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजली अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया है सांसद रवि किशन जी को उनके निकट सहयोगी और भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राज गौरव सिंह ने अंत्येष्टि स्थल पर पुहुंच कर जहां मुख्यमंत्री के सभा स्थल से जानकारी मिलते ही विनय कुमार सिंह से बात कराई वहीं देर तक स्वयं रुककर श्री सिंह को ढांढस बंधाया।इस मौके पर मुख्यमंत्री जी के ओ एस डी श्री वीरेन्द्र सिंह जी ने भी प्रबंधक प्रशासन आत्मा नंद सिंह को फोन कर विनय सिंह से बात कर योगी जी का संदेश दिया साथ ही शोकाकुल विनय सिंह को ढांढस बंधाते हुए दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर विनय सिंह जी के ससुर और नगरा ब्लॉक के प्रमुख श्री अनिल कुमार सिंह,श्रेयश इंडस्ट्रीज के जी एम शुक्ला जी जीएम एच आर जे के पांडेय के साथ नगरा के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे,इधर केयान इंडस्ट्रीज के जीएम एपी मिश्रा अपने वरिष्ठ सहयोगियों अमित पांडेय,अंकुर गंगवार,नितिन दीक्षित,नरेंद्र सैनी, सहित सभी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments