जालंधर। सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि वह ज़िमनी चुनाव में पार्टी के लिए कड़ा संघर्ष करेंगे और हर आदेश का पालन करेंगे और कहा कि वह पार्टी को आगे बढ़ाएंगे। सूत्रों का कहना है कि सुशील रिंकू अगले महीने होने वाले ज़िमनी चुनाव के दावेदार हो सकते हैं। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील कुमार रिंकू आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। जालंधर ज़िमनी चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ गई है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। आपको बता दें कि वह 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से हार गए थे। जालंधर उपचुनाव में आप पार्टी बड़ा दांव खेल सकती है।



