उदयपुर। अपनी जमा पूंजी को संभालने का सबसे सुरक्षित स्थान हर किसी को बैंक ही लगता है। जीवन भर की गाढ़ी कमाई हो या फिर गहने सुरक्षित रखने हों सभी के लिए सबसे पहले बैंक ही दिमाग में आता है। कभी अकाउंट खोलकर तो कभी लॉकर लेकर लोग अपनी कीमती चीजें बैंक के सुपुर्द रखकर निश्चिंत हो जाते हैं लेकिन ज़रा सोचिये अगर बैंक की लापरवाही से आपको लाखों का नुकसान हो जाए तो फिर ऐसे में आप क्या करेंगे? एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ जो लॉकर से अपने रुपए लेने गए तो अंदर का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए।
मामला राजस्थान के उदयपुर के कालाजी-गोराजी ब्रांच का है। जहां करीब 1 साल पहले ही सुनीता मेहता नाम की महिला ने PNB में लॉकर लेकर करीब सवा 2 लाख रुपए की नोटों की गड्डियां रखी थीं। लेकिन जब उसे निकालने पहुंचे, तो नोटों की गड्डियां मिट्टी बन चुकी थीं। पीड़ित कस्टमर ने बताया कि नोटों की गड्डियों में दीमक लग गए थे। जिससे सारे के सारे नोट खराब हो गए। कुछ तो बैंक ने शिकायत करते ही बदल दिए, कुछ के लिए आश्वासन देकर छोड़ दिया।



