जालंधर। जालंधर ज़िमनी चुनाव को लेकर सभी पार्टियों में खलबली मची हुई है। सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। जालंधर उपचुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने सुशील कुमार रिंकू को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, अकाली दल-बसपा ने भी अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अकाली दल ने जालंधर उपचुनाव के लिए सुखविंदर सुखी को प्रत्याशी बनाया है। सुखविंदर कुमार सुखी इससे पहले बंगियां से बसपा विधायक रह चुके हैं।



