अमृतसर, 3 दिसंबर | विदेश में पंजाबीयों की मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसा ही हादसा मजीठा हलके के गांव बुलारा के एक युवक के साथ हुआ, जिसकी मामूली बीमारी के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान लक्षदीप सिंह पुत्र लखविंदर सिंह के रूप में हुई है।
युवक की उम्र 22 साल बताई जा रही है। वह इंग्लैंड के विलेनहॉल में रह रहा था। मिली जानकारी के अनुसार वह थोड़ा बीमार था, जिसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर आई। लक्षदीप ने 20 दिन पहले ही विदेश में पढ़ाई के लिए भारत छोड़ा था।



