Thursday, April 9, 2026
No menu items!
Google search engine

जन्माष्टमी के मौके पर डांस करते वक्त गिरे ‘सुदामा’,दिल की धड़कन रूकने से हुई मौत

Spread the News

हिसार। पड़ाव चौक के पास सत्यनारायण मंदिर में जन्म अष्टमी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृष्ण सुदामा की लीला का वर्णन हो रहा था। इसी बीच सुदामा का किरदार निभा रहे 32 साल के शख्स की मौत हो गई। रोहित को पिछले चार साल से दिल की बीमारी थी। मृतक की पहचान शांति नगर निवासी 32 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है।

बीती रात मंदिर में जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान डांस करते समय रोहित अचानक बेहोश हो गय़ा। इसके बाद उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पड़ाव चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर में डांस करते समय अचानक रोहित के सीने में दर्द हुआ और वह गिर गया। उस समय आसपास के लोगों ने उसे संभाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

रोहित शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। वह कई वर्षों तक जगराता में सुदामा और अन्य भूमिकाएँ निभाते रहा। पुलिस ने परिजन के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments