Friday, June 19, 2026
No menu items!
Google search engine

ऑटो ड्राइवरों की लड़ाई में पत्थर-ईंटों की हुई बरसात-तनाव का माहौल- एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस

Spread the News

जालंधर। जालंधर शहर के एंट्री पॉइंट लम्मा पिंड चौक पर देर रात जमकर हंगामा हुआ। दो ऑटो वालों की लड़ाई के चक्कर में काफी देर कर लम्मा पिंड से किशनपुरा की तरफ जाता मार्ग बंद रहा है। यह सड़क इसलिए बंद रही क्योंकि दोनों तरफ से जमकर ईंटें पत्थर चल रहे थे। हालांकि इस पत्थरबाजी के खेल में कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन काफी देर तक तनाव का माहौल बना रहा।

लोगों ने बताया कि दो दिन पहले लम्मा पिंड चौक पर शराब ठेके के बाहर दो ऑटो चालकों की लड़ाई हुई थी। उसी लड़ाई को लेकर शुक्रवार को समझौते के लिए दोनों गुटों ने मीटिंग रखी थी। लेकिन मीटिंग शुरू होने से पहले ही विवाद हो गया और दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने शुरू हो गए। लम्मा पिंड के ही रहने वाले भीरा नामक युवक ने बताया कि घुग्गा, प्रिंस, मोटा ने अपने घर की छत से ईंटे-पत्थर मारे हैं।

लम्मा पिंड चौक पर दो गुटों में ईंटें चलती रहीं और दहशत का माहौल बना रहा। किशनपुरा रोड पर दोनों तरफ वाहनों की लाइनें लग गईं। लोगों ने इस हंगामे के बारे में पुलिस को तुरंत फोन भी किया, लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस करीब एक घंटे के बाद मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस ने दोनों गुटों के लड़कों को हिरासत में ले लिया और उन्हें थाने ले गई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments