Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

माता चिंतपूर्णी जाने वालों के लिए खास खबर, बारिश के कारण पंजाब से लंबे रूट की बसें बंद

Spread the News

Svg%3E

चंडीगढ़। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश हो रही है। बारिश के कारण भूस्खलन हो रहा है, पुल और सड़कें बह गई हैं। बाढ़ की स्थिति के कारण एहतियात के तौर पर पंजाब रोडवेज ने अपनी बसों के लंबे रूट रद्द कर दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि बारिश रुकने और मौसम में सुधार होने के बाद ही हिमाचल के रूटों पर बसें चलेंगी।

पंजाब में भी भारी बारिश से हालात खराब हैं। विभागीय सूत्रों का कहना है कि अगर बारिश का प्रकोप नहीं थमा तो पंजाब में भी उन इलाकों के बस रूट रद्द किये जा सकते हैं, जहां जलभराव की स्थिति ज्यादा गंभीर है। पंजाब रोडवेज की बसें केवल राज्य की सीमा से सटे हिमाचल के ऊना और विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता चिंतपूर्णी तक ही चल रही हैं। इससे आगे के सभी रूट रद्द कर दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments