Sunday, April 12, 2026
No menu items!
Google search engine

माफ करना बेटी : 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या, पुलिस ने ट्वीट कर मांगी माफी

Spread the News

केरल। केरल के एर्नाकुलम में 5 साल की बच्ची से रेप की घटना सामने आई है। लड़की का शव 29 जुलाई को मिला था। इसके बाद केरल पुलिस ने भी ट्वीट कर माफी मांगी है।

जानकारी के मुताबिक बच्ची की हत्या करने के बाद आरोपियों ने उसे दलदल के पास फेंक दिया। पुलिस ने एक आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। जिस लड़की की हत्या की गई वह भी बिहार की रहने वाली थी।

केरल के एर्नाकुलम में रहने वाली बिहार की 5 साल की बच्ची के साथ बिहार के ही एक शख्स ने रेप किया और उसके शव को एक दलदल के पास फेंक दिया। लड़की की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से बलात्कार किया गया और बाद में उसके सिर पर पत्थर से वार करके उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments