Sunday, September 20, 2026
No menu items!
Google search engine

हरिद्वार घूमने आए कुछ हुड़दंगियों ने सेल्फी लेने के चक्कर में गंगा नदी में ही उतार दी थार

Spread the News

हरिद्वार। उत्तराखंड पुलिस का धार्मिक व अन्य पर्यटन स्थलों पर ऑपरेशन मर्यादा जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार पुलिस ने कुछ हुड़दंगियों की कार को सीज कर उन्हें सबक सिखाया। हरिद्वार घूमने आए इन लोगों ने सेल्फी के चक्कर में अपनी थार गाड़ी को गंगा नदी में ही उतार दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सीज कर सभी का ऑपरेशन मर्यादा के तहत पुलिस एक्ट में चालान किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, चौकी रोडीबेलवाला कोतवाली नगर पुलिस को रविवार को सूचना मिली कि चण्डीचौक के पास गंगा नदी में कुछ हुडदंगियों ने अपनी थार कार को नदी में बीचों-बीच उतार दिया है। वे लोग सेल्फी लेकर शोर-शराबा कर रहे हैं और मां गंगा की मर्यादा को भंग कर रहे हैं। इस पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर सभी 10 लोगों को पुलिस चौकी ले आई।

पुलिस ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस अधिनियम के तहत चालान किया और थार गाड़ी को चौकी लाकर सीज कर दिया। सभी लोगों को ऑपरेशन मर्यादा का पालन करते हुए चेतावनी दी गई कि देवभूमि में आना है, तो मर्यादाओं का पालन किया जाए। सभी लोग दिल्ली के रहने वाले हैं और हरिद्वार घूमने आए थे।

हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि मां गंगा की मर्यादा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। पवित्र नदी की मर्यादा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस का ऑपरेशन मर्यादा इसी तरह जारी रहेगा। वह हरिद्वार व अन्य पर्यटन स्थलों पर आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों से अपील करते हैं कि सभी पवित्र स्थानों की मर्यादा बनाए रखें। ऐसा कोई काम न करें, जो नियमों के खिलाफ हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments