करतारपुर। समाजसेवी संस्था नेकी की दुकान करतारपुर की ओर से छात्रों की पढ़ाई में विशेष सहयोग देने वाले समाजसेवी यशपाल सिंह विरदी को पुस्तक व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के मास्टर अमरीक सिंह ने कहा कि संस्था के आग्रह पर वे हर अवसर पर छात्रों की शिक्षा में सहयोग प्रदान करते हैं। जिसके लिए संस्था उनका हृदय से आभार व्यक्त करती है। इस अवसर पर स. सेवा सिंह, स. सतनाम सिंह विरदी, स. लखबीर सिंह, बचन सिंह, अमनदीप सिंह, करमबीर सिंह मौजूद रहे।



