अंबाला कैंट , 23 जुलाई। अग्रवाल धर्मशाला, अंबाला कैंट (हरियाणा) में लुधियाना (पंजाब) निवासी कायस्थ समाज के अग्रदूत व जाने-माने समाजसेवी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव द्वारा “संयुक्त कायस्थ सम्मेलन”व श्री चित्रांश संसद का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न कायस्थ समाज के संगठनों के प्रतिनिधियों व कयी बड़े आईएएस, आईपीएस अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए तथा अपना स्वच्छ व कुशल मार्गदर्शन किया।
इस भव्य महासम्मेलन में हरियाणा की अग्रणी कायस्थ सभा हरियाणा के वरिष्ठ सदस्यों ने तन-मन-धन से बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। जिसमें प्रमुख भूमिका श्री डी एस माथुर व अमित सक्सेना का रहा।
महासम्मेलन के मुख्य आयोजक श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में बताया कि कायस्थ समाज परमपिता ब्रह्मा के काया से प्रकट हुए जीवन के सही खाते के मालिक व वैश्विक न्यायाधीश भगवान श्री चित्रगुप्त जी के कुल के है जो सदैव से पढ़ा-लिखा समाज के रूप में जाना पहचाना जाता है।
परन्तु कालान्तर में लोगों की मानसिकता नौकरी बन गई और सभी नौकरी पर आश्रित हो गये और धीरे-धीरे विचार धाराएं, संस्कृति सभ्यता सभी में बदलाव आता गया अपना घर क्षेत्र को भूलते गये जिससे अनेकता और निरंकुशता आ गई। अब हम सभी मिलकर कायस्थ समाज के संस्कृति सभ्यता इत्यादि को पुनर्स्थापित करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं। देश में बहुत सी कायस्थ संगठन है परन्तु अधिकांश एक व्यक्ति पर ही आधारित है ओ अपना टाइम पास करता रहता है और लोगों को भ्रमित भी करते हैं।
हम अग्रणी कायस्थ संगठनों को साथ लेकर चलेंगे और मिलकर एक नीति बनाकर उस पर समाज व राष्ट्र हित में कार्य करेंगे। सुधीर कुमार श्रीवास्तव जी ने महासम्मेलन में हिस्सा ले रहे समस्त कायस्थ संगठनों कायस्थ चित्रगुप्त महासभा, कायस्थ सभा हरियाणा, कायस्थ सभा चण्डीगढ़, भगवान श्री चित्रगुप्त वेलफेयर फाउण्डेशन आफ इण्डिया, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (दिल्ली पंजि), मिशन 2 करोड़ चित्रांश इंटरनेशनल,नार्थ अमरीका कायस्थ एसोशिएशन, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, अखिल भारतीय चित्रांश वंशी कायस्थ महासभा इत्यादि ने साथ मिलकर कर समाज सेवा करने का संकल्प लिया।
कायस्थ सभा हरियाणा के अध्यक्ष श्री डी एस माथुर व महासचिव श्री अमित सक्सेना ने कायस्थ समाज को अपने उत्थान के लिए स्वयं आगे आने का आह्वान किया जिससे सभी अपने विचारों में सामंजस्य लाए तभी एकजुटता बढ़ेगी। इससे पहले
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा साकेत कुमार , वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी श्री प्रबोध कुमार (स्पे. डीजीपी -पंजाब), श्री उदय सहाय (से नि आईपीएस), सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता डा राजीव कुमार रंजन, योगेन्द्र श्रीवास्तव, तरुण भटनागर, ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी के तस्वीर पर माल्यार्पण कर नतमस्तक हुए और दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
आईएएस डा साकेत कुमार ने कहा कि कायस्थ समाज एक प्रबुद्ध वर्ग है जिनका देश के हर प्रशानिक क्षेत्रों में बहुत बड़ी भागीदारी रही है।सभी कायस्थों का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने गौरवशाली अतीत को पहचाने और अपनी पीढ़ी को जानकारी दें।
स्पे.डीजीपी श्री प्रबोध कुमार ने कहा कि अब समय आ गया है कि कायस्थ अपनी जड़ों को पहचान अपने गौरवशाली अतीत पर गर्व करें और अपने पीढ़ियों को जानकारी दें।
पूर्व आईपीएस व कायस्थ समाज सेवक श्री उदय सहाय ने कायस्थ समाज के इतिहास का विस्तृत जानकारी दी व स्वलिखित पुस्तक के अंश भी बताये उन्होंने ने कहा का स्वामी विवेकानंद, महर्षि अरविन्द घोष, जगदीश बसु,डा राजेन्द्र प्रसाद, प्रेम नारायण रायजादा,लाल बहादुर शास्त्री,बाला साहब ठाकरे,जय प्रकाश नारायण ,डा.हरवंश राय बच्चन इत्यादि कायस्थ ही थे।
महासम्मेलन में अन्य सम्बोधित करने वालों में सर्वश्री डा राजीव कुमार रंजन, योगेन्द्र श्रीवास्तव, कुलदीप माथुर, अरविंद श्रीवास्तव, नागेन्द्र माथुर,अनिल कर्ण कायस्थ, देसराज भटनागर, ज्योति शील भटनागर,सुमन भटनागर और अनेकों विद्वानों ने अपने अपने विचार व्यक्त कर कायस्थ समाज का मार्गदर्शन किया। लुधियाना की मन्नत व ईशानिका बहनों पंजाबी व हरियाणवी गीत पर नृत्य कर सभी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
अंत में समारोह के मुख्य आयोजक व संयोजक समाज सेवी श्री सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले व बहुमूल्य योगदान करने वालों सर्वश्री डी एस माथुर, अमित सक्सेना,सुमन भटनागर,अनिल सक्सेना ,अनिल श्रीवास्तव, मनीष भटनागर, मोहित भटनागर,अभय भटनागर, वंदना माथुर, शुभ्रा सक्सेना, श्री मती भटनागर,अंजू माथुर,डा राजश्री करें, विवेक भटनागर अनेकों ने अपना अपना योगदान दिया सभी को धन्यवाद दिया।
आए हुए समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।




