Monday, April 13, 2026
No menu items!
Google search engine

रास्ते में बाइक का टायर स्लिप के कारण फोन छीनकर भागने वाले स्नैचर की मौत

Spread the News

चंडीगढ़। मोहाली के डेराबस्सी में फोन स्नैच कर भाग रहे एक आरोपी की मोटरसाइकिल का टायर स्लिप होने के बाद मौत हो गई है। जबकि उसके साथी की एक टांग की हड्डी टूट गई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि आरोपियों ने एक रेहडी वाले का मोबाइल छीन लिया था। मोबाइल छीनकर वह भाग रहे थे। वही लोग उनका पीछा कर रहे थे। पकड़ने के डर के कारण उन्होंने मोटरसाइकिल तेज चला रखी थी। जब मोड़ आया तो उस पर उनकी मोटरसाइकिल का टायर फिसल गया। फिसलने के कारण एक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आशीष निवासी रेल विहार कॉलोनी जीरकपुर के रूप में हुई है। जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है।

सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार भी घायल
जिस समय यह स्नैचर असंतुलित होकर गिरे थे। सामने से एक मोटरसाइकिल और आ रही थी। इसमें दूसरी बाइक पर सवार कृष्ण धिमान और उसका रिश्तेदार भी घायल हो गया है। उन्हें भी पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। उन दोनों की हालत ठीक बताई जा रही है। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

डेराबस्सी में 30 जुलाई को रिटायर्ड फौजी से हुई थी लूटपाट
डेराबस्सी में लूटपाट करने वाले लोगों के हौसले बुलंद हैं। वह पुलिस की परवाह किए बगैर हर रोज इस तरह की घटना कर रहे हैं। 30 जुलाई को एक रिटायर्ड फौजी से डेराबस्सी में लूटपाट हुई थी। वह अपने खाते से पैसे निकाल कर आ रहा था। मोटरसाइकिल सवार लुटेरे ने उसे आधा किलोमीटर तक घसीटा था। इससे रिटायर्ड फौजी के शरीर पर गंभीर चोट आई थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments