बाड़मेर। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में सर्प दंश का बड़ा मामला सामने आया है। बाड़मेर के चौहटन इलाके में एक ही रात में सांपों ने 19 लोगों को डस लिया। इससे एक के बाद एक मरीज चौहटन के उप जिला अस्पताल पहुंचने लगे। एक साथ स्नैक बाइट पीड़ित लोगों को अस्पताल पहुंचने से वहां हड़कंप मच गया। बाद में सभी पीड़ितों का इलाज शुरू कर किया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारों की मानें तो इलाके में भारी बारिश होने के कारण सांप अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चौहटन इलाके में सर्पदंश के ये मामले रविवार रात को सामने आए। एकाएक सर्प दंश के 19 मामले सामने आने से चिकित्सा महकमा भी हरकत अलर्ट मोड पर आ गया। रविवार रात आठ से नौ बजे के बीच चौहटन उपजिला अस्पताल में सर्प दंश के 19 केस पहुंचे। सर्पदंश के ये केस चौहटन इलाके के चाडार, धारासर, नवातला जेतमाल, खारिया राठोडान, गंगाला, उपरला, सनाऊ, सादुल की गफन, कापराऊ गांवों से आए।



