Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

जालंधर में पिता और बेटे को सांप ने काटा, पिता की सिविल हॉस्पिटल में मृत्यु

Spread the News

जालंधर। वेस्ट इलाके की राम शरण कॉलोनी में पिता और बेटा छत पर सो रहे थे कि सांप के काटने के बाद पिता को जालंधर सिविल हॉस्पिटल में दाखिल करवाया गया। कुछ समय बाद ही उनके बेटे को भी चक्कर आने लगे। डॉक्टरों की तरफ से जब देखा गया तो पता चला कि बेटे को भी सांप ने काटा हुआ था और बेटे को तुरंत निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

बेटे की हालत अभी भी गंभीर है। मामला 15 अगस्त को सुबह 4:00 बजे के आसपास का है जब सांप ने पिता राम प्रीत शाह और बेटे बिट्टू को काट लिया। राम प्रीत शाह ने सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान 18 अगस्त को दम तोड़ दिया वही उसका बेटे बिट्टू का अभी भी निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों बाप बेटा फुटबॉल सीलने का काम करते हैं।

परिवार के सदस्यों ने पत्रकार से बातचीत करते हुए बताया कि सांप काटने का कारण उनके घर के पीछे खाली प्लाट है जहां से जहरीले जीव आते रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही लड़की की शादी की थी। शादी के दौरान बैंक से कर्ज लिया था। मोहल्ला निवासियों ने भी बातचीत करते हुए बताया कि मोहल्ले में काफी मात्रा में खाली प्लाटों में झाड़ियां लगी हुई है जिस कारण मोहल्ले में सांपों और अन्य जहरीले जीव आम देखने को मिलते रहते हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंधी मोहल्ला वासियों ने नगर निगम जालंधर को कई बार सूचना दी परंतु नगर निगम की तरफ से उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी कारण मोहल्ले में एक व्यक्ति राम प्रीत की मौत हो गई है जिसके कारण इलाके में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments