Friday, April 17, 2026
No menu items!
Google search engine

कुएं में गिरा छोटा बच्चा, बचाने के लिए मां समेत दो और बच्चों ने लगाई छलांग, चारों की मौत

Spread the News

राजस्थान। उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र में मंगलवार को कुएं में डूबने से एक महिला व उसके तीन बच्चों की मौत हो गई। घर के पास खेलते समय एक बच्चा कुएं में गिर गया। इसके बाद उसे बचाने के लिए दो अन्य बच्चे व मां कुएं में कूद गए। चारों की कुएं में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया।

नाई थाना क्षेत्र के अधिकारी श्याम रत्नू ने बताया कि घटना बारबर थाना क्षेत्र के गांव बचर की है। यहां एक बच्चा कुएं में गिर गया, उसे बचाने के लिए मां और उसके दो अन्य बच्चे भी कुएं में कूद गए। सभी की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से चारों के शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि मृतक बच्चों की उम्र करीब 8, 10 और 12 साल है, जबकि मृतक महिला की उम्र 30 साल बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस अधिकारी इस पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के बाहर जनप्रतिनिधि भी पहुंच गए हैं। एक ही गांव के चार लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments