Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

मणिपुर की स्थिति पर चर्चा एवं मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन-

Spread the News

नई दिल्ली।  मणिपुर की स्थिति पर चर्चा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान की मांग को लेकर विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन के बीच लोक सभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी दलों के सांसदों ने आज संसद में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दिया है।

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई और बीआरएस सांसद नामा नागेश्वर राव ने लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दायर किया। सीपीआई सांसद बिनॉय विश्वम ने कहा, ‘यह अविश्वास प्रस्ताव एक राजनीतिक उद्देश्य के साथ एक राजनीतिक कदम है- एक राजनीतिक कदम जो परिणाम लाएगा…अविश्वास प्रस्ताव उन्हें (प्रधानमंत्री) संसद में आने के लिए मजबूर करेगा। हमें देश के मुद्दों पर, खासकर मणिपुर पर, संसद के अंदर चर्चा की जरूरत है। संख्याओं को भूल जाइए, वे संख्याएं जानते हैं और हम संख्याएं जानते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments