Sunday, June 21, 2026
No menu items!
Google search engine

अमेरिका में सिख मेयर को परिवार समेत जान से मारने की मिली धमकी

Spread the News

न्यू जर्सी। अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी के होबोकेन शहर के भारतीय मूल के सिख मेयर ने खुलासा किया कि उन्हें कई धमकी भरे पत्र मिले हैं जिनमें उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पिछले साल रवि भल्ला को जो पत्र मिले थे, उनमें पहले तो भल्ला को इस्तीफा देने के लिए कहा गया था, लेकिन फिर उन्हें सिख धर्म को लेकर निशाना बनाया गया और परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी गई।
रवि भल्ला ने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि वह और उनका परिवार मजबूती से खड़ा है और उनके शहर में नफरत के लिए कोई जगह नहीं है। रवि भल्ला, जो 2017 में पहली बार होबोकेन के मेयर चुने गए थे, ने कहा, ”मैं एक सिख पृष्ठभूमि के अमेरिकी के रूप में इस शहर का नेतृत्व करने के लिए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।” उन्हें 2021 में फिर से निर्विरोध मेयर चुना गया। भल्ला ने कहा कि जो आदमी हमेशा गर्व के साथ पगड़ी पहनता था, उसे धमकी भरे पत्रों से निशाना बनाया गया। हमारे परिवार को ईमेल के ज़रिए धमकियाँ मिलने लगीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments