मानसा, 12 नवंबर | मरहूम पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के ताया चमकौर सिंह की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी हरदीप सिंह की मौत की खबर सामने आई है।
सूत्रों के मुताबिक, यह गोली हरदीप सिंह की लाइसेंसी पिस्तौल से चली है। परिजनों के मुताबिक पिस्तौल साफ करते समय अचानक गोली चल गई और हरदीप सिंह घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हरदीप सिंह मानसा के गांव फफड़े भाईके के रहने वाले थे। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।



