Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

तीन दिवसीय नेैशनल वेस्टर्न एथलेटिक्स चैंपियनशिप में श्री शफीक खान ने सिलवर- ब्राउनज़ मैडल पर कबज़ा रखा बरकरार

Spread the News

वक्त निकालकर अलग-अलग उम्र के लोगों के गरीब खिलाड़ियों को फ्री खेल अभ्यास भी कराते हैं शफीक खान

मलेरकोटला।  कर्नाटक के 10 केनटेरो स्टेडियम में करवाई गई तीन दिवसीय नेैशनल वेस्टर्न एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मालेरकोटला के बुजुर्ग खिलाड़ी एवं इनकम टैक्स विभाग के रिटायर्ड सुपरिटेंडेंट मोहम्मद शफीक खान ने 100 मीटर दौड़ में सिलवर व थैला दौड़ में ब्राउनज़ मैडल हासिल करके अपने राज्य एवं जिले का नाम रोशन किया है। उक्त चैंपियनशिप में देश भर से 2000 बुजुर्ग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।

पंजाब टाइमज़ न्यूज़ से बातचीत करते हुए श्री शफीक खान ने कहा कि उनकी तरफ से यह जीत जिला मालेरकोटला निवासियों को समर्पित है। काबिले जिक्र है कि शफीक खान जहां खुद जमीनी स्तर पर खेल मैदान के साथ जुड़कर दिन-रात अभ्यास करके कई कौमी, अंतर्राष्ट्रीय एवं सूबाई स्तर पर खेल मुकाबलों में हिस्सा लेते हैं , वही अपने कामकाज में से भी वक्त निकालकर अलग-अलग उम्र के लोगों के गरीब खिलाड़ियों को फ्री खेल अभ्यास भी करवाते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments