Monday, August 3, 2026
No menu items!
Google search engine

शोैक सुर्खियाँ चे रहन दाः पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह को बधाई देने पर फिर ट्रोल हुईं उर्वशी रौतेला

Spread the News

मुंबई। उर्वशी रौतेला आए दिन किसी न किसी वजह से सुर्खियों में जरूर रहती हैं। पहले वो ऋषभ पंत को लेकर चर्चा में रहती थीं लेकिन इस बार वो पाकिस्तानी क्रिकेटर नसीम शाह की वजह से खबरों में हैं। दरअसल उन्होंने इंस्टाग्राम पर नसीम को जन्मदिन की बधाई दी है। इसके अलावा उन्होंने नसीम को पाकिस्तान पुलिस में डीएसपी बनाए जाने पर भी शुभकामनाएं दी है। नसीम ने भी उर्वशी के पोस्ट पर कमेंट कर शुक्रिया अदा किया है। हालांकि उर्वशी को इसके लिए काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है।

उर्वशी ने नसीम के कमेंट सेक्शन में जाकर दी बधाई
नसीम शाह ने पाकिस्तानी ऑलराउंडर शादाब खान को शादी की शुभकामनाए दी थी। इसी बीच उर्वशी रौतेला ने उनके कमेंट सेक्शन में जाकर जन्मदिन की बधाई दे दी। उन्होंने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे नसीम शाह. डीएसपी रैंक से नवाजे जाने पर बधाई।’ नसीम ने भी थैंक्यू लिखकर उर्वशी की पोस्ट का जवाब दिया। बता दें कि नसीम शाह 15 फरवरी को ही 20 साल के हुए थे। उन्होंने पीएसएल में अपनी टीम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के खिलाड़ियों के साथ केक काटकर बर्थ डे मनाया था।

उर्वशी रौतेला और नसीम शाह के बारे में सबसे पहले एशिया कप 2022 के दौरान बातें हुई थीं। उर्वशी इंडिया-पाक का मैच देखने स्टेडियम गई थीं। उस मैच में नसीम शाह ने काफी अच्छी गेंदबाजी की। मैच खत्म होने के बाद उर्वशी और नसीम शाह का एक फैन-मेड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उर्वशी ने उस फैन-मेड वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था। वीडियो शेयर करते ही उर्वशी ट्रोल होने लगी थीं। जब नसीम से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वो उर्वशी को नहीं जानते हैं और फिलहाल अपने खेल पर ध्यान लगाना चाहते हैं।

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। दरअसल उर्वशी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में अपने दिल्ली के शूट के बारे में बात करते हुए कहा था कि किसी RP नाम के शख्स ने उनका पूरी रात इंतजार किया था।

इसके जवाब में ऋषभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा था, ‘ये देखना बहुत फनी है कि लोग पॉपुलैरिटी और हेडलाइंस में आने के लिए कितना झूठ बोलते हैं। कितने दुख की बात है कि कुछ लोग फेम और नेम के इतने भूखे हैं। भगवान उनकी रक्षा करें। मेरा पीछा छोड़ो बहन, झूठ की भी लिमिट होती है। ‘ऋषभ के इस जवाब के बाद ऐसा लगा कि अब दोनों का मामला शांत हो जाएगा, लेकिन पंत के एक्सीडेंट के बाद उर्वशी का अलग ही रूप देखने को मिला। उन्होंने कई बार इनडायरेक्टली ऋषभ की सलामती के लिए सोशल मीडिया के जरिए दुआ मांगी थी। उर्वशी ने कुछ दिन पहले मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की एक तस्वीर भी शेयर किया था। ये वही हॉस्पिटल है जहां ऋषभ पंत एडमिट थे। यूजर्स ने उर्वशी के इस रवैये के लिए भी उन्हें काफी ट्रोल किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments