बिहार ,28 अक्टूबर । बिहार के छपरा के अमनौर थाने में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। दरअसल, यह मामला थाने के अंदर एक महिला पुलिसकर्मी से बदसलूकी का है। मिली जानकारी के मुताबिक महिला पुलिसकर्मी ने अमनौर थाना प्रभारी पर थाने में ही अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के साथ पुलिसकर्मी के व्यवहार की शिकायत मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
महिला थानेदार की शिकायत पर सारण एसपी कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच महिला डीएसपी से करायी। पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
इन आरोपों के तहत कार्रवाई की गई
हालांकि इस मामले पर पुलिस के जवान कुछ भी कहने से बच रहे हैं, लेकिन एसपी के प्रैस बयान के मुताबिक, इस संबंध में आंतरिक शिकायत समिति की रिपोर्ट और अनुशंसा के आधार पर अमनौर थाना प्रभारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही और पुलिस की छवि खराब करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही विभागीय कार्रवाई के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।
पहले भी शिकायतें मिली थीं
बताया जा रहा है कि अधिकारी के खिलाफ पहले से ही कई शिकायतें मिल रही थीं। लेकिन, इस बार एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। इस पूरी घटना की शिकायत महिला पुलिसकर्मियों ने गुप्त रूप से एसपी से की थी। पूरे मामले की जांच एसपी से करायी गयी। ट्रैफिक डीएसपी बसंती टुड्डू ने जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंपी, जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।
महिला थानेदार की शिकायत पर सारण एसपी कुमार आशीष ने मामले को गंभीरता से लिया और इसकी जांच महिला डीएसपी से करायी। पुलिस को मिले साक्ष्यों के आधार पर थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। इस मामले में स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।



