Wednesday, August 5, 2026
No menu items!
Google search engine

शिरोमिण अकाली दल (मान) ज़िला मालेरकोटला के सीनियर एवं मीत प्रधान हाजी अनवार अहमद बिट्टू चौहान ने मौलाना अनवर अमृतसरी से की मुलाक़ात

Spread the News

शिरोमणि अकाली दल (मान) की पार्टी हमेशा ज़ात-पात् और भेदभाव से ऊपर उठ कर जनहित में करती है काम : हाजी अनवार अहमद

समूह पार्टियों के लिए हमेशा खुले हैं हमारे द्वार – हर कोई रख सकता है अपने विचार: अनवर अमृतसरी

नई दिल्ली/ जालंधर। पंजाब में ज़िमनी चुनाव का दौर अब अपने अंतिम चरण पर है, इसी के मद्देनज़र हर पार्टी के सरगरम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपनी हैसियत और पहुंच के अनुसार समाज के प्रतिष्ठित एवं जनता के प्रतिनिधियों से लगातार मुलाक़ात कर जहां वो हालात का आलांकन कर रहे हैँ, वहीं वो पार्टी के लिए समर्थन जुटाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैँ। आज इसी उद्देश्य से शिरोमणि अकाली दल (मान) जिला मालेरकोटला के सीनियर एवं मीत प्रधान हाजी अनवार अहमद बिट्टू चौहान ने नैशनल ह्युमन राइट्स सोशल जस्टिस फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सीनियर जर्नलिस्ट, नौजवान आलिम ए दीन मौलाना अनवर अमृतसरी, क़ासमी, नदवी से उनके निवास पर विशेष रूप से मुलाक़ात की।Svg%3E

मुलाक़ात के दौरान हाजी अनवार अहमद बिट्टू चौहान ने पंजाब टाइम्स न्यूज़ के संवाद दाता को बताया की शिरोमणि अकाली दल (मान) की पार्टी ने हमेशा ज़ात-पात् और भेदभाव से ऊपर उठ कर जनहित में काम किया है। यही कारण है की चाहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हों या बहु संख्यक समुदाय के सभी की ओर से पार्टी के कार्यों को सराहा जाता रहा है।

उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान कहा कि वो ज़िमनी चुनाव में पार्टी को सफल बनाने के लिए शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मेहनती उम्मीदवार सरदार गुरजन्ट सिंह कट्टू के हक़ में वॉर्ड नंबर 18 में लगातार इलाक़ा निवासियों के दरमियान प्रचार कर रहे हैँ। वहीं जब मौलाना अमृतसरी से इस मुलाक़ात की बाबत पूछा गया तो उन्होंने नपे तुले शब्दों में कहा कि उनके द्वार समूह पार्टियों के लिए हमेशा खुले हैँ । हर एक को आकर अपने विचार सांझे करने का अधिकार प्राप्त है। आज समाज के लोग पूरी तरह जागरूक हैं वो बखूबी जानते हैं की कौन सी पार्टी उनके लिए और जनता के लिए बेहतर काम कर रही है।

Svg%3E

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments