गुरू की वडाली अमृतसर में वक्फ जायदादों को लेकर हुई मुख्य बैठक
अमृतसर। वक्फ़ संपत्ति संरक्षण विंग के राष्ट्रीय मीत प्रधान शौकत हुसैन मिरज़ा ने ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माणिक अली को विंग का राष्ट्रीय महामंत्री और खुरशीद अहमद को पंजाब प्रधान नियुक्त किया गया। गुरू की वडाली में एक मीटींग में शौकत मिर्ज़ा ने माणिक अली को राष्ट्रीय महामंत्री और खुरशीद अहमद को पंजाब प्रधान बनाते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिया और यह जिम्मेदारी सौंपी।
माणिक अली और खुरशीद अहमद ने इस जिम्मेदारी के लिए शौकत मिर्ज़ा का धन्यवाद किया और उनहोंने कहा कि यह जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है वे तहे दिल से निभाएंगे और विंग के तरफ से विश्वास करके जो जिम्मेदारी दी है उनका विश्वास कायम रखेंगे और अपना काम ईमानदारी से करेंगे।
इस मौके पर नैशनल एंटी क्राइम और ह्युमन राईटस काउंसिल के डायरेक्टर श्री दिवास लामा, ऑल मुस्लिम वैलफेअर सोसाइटी के जनरल सकत्तर मौलाना शाह आलम, बिंदर सिंह नेता, राकेश कुमार, सतनाम सिंह, मोहम्मद नफीज़, अमर वडाली, सुखा सिंह, जितेंदर सिंह रोमी वडाली, सरबवीर सिंह बब्बू, सैफुल मलिक, राजु ठेकेदार, समीर अली, रयान अली, मुखतार अली, नसीमुद्दीन, कासिम मलिक, मोहम्मद फिरोज़, मोहम्मद साहिल, जाफर अली आदि मौजूद थें॥



