Saturday, April 11, 2026
No menu items!
Google search engine

दिल्ली में शर्मनाक घटना ! 85 साल की बुजुर्ग महिला से रेप, आरोपी ने ब्लेड से काटे होंठ

Spread the News

दिल्ली। दिल्ली के शकूरपुर इलाके में शुक्रवार को 85 साल की एक महिला के साथ रेप किया गया और उसके होंठ ब्लेड से काट दिए गए। इस घटना के सिलसिले में पुलिस ने 28 वर्षीय आकाश को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली महिला आयोग (DCW) प्रमुख स्वाति मालीवाल ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर जानकारी साझा की, जहां उन्होंने पुलिस से दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की।

स्वाति मालीवाल ने इस मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए लिखा है कि 85 साल की बुजुर्ग महिला शकूरपुर की झुग्गी में रहती थी, पति की मौत के बाद वह काफी अकेली हो गई थी, लेकिन शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे आरोपी महिला के घर में घुस आय़ा और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट के मुताबिक, उसने कथित तौर पर महिला की पिटाई भी की और ब्लेड से उसके होंठ काट दिए। बुजुर्ग महिला के प्राइवेट पार्ट और चेहरे पर भी गंभीर चोटें आईं।

स्वाति मालीवाल भी पीड़िता के घर गईं। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ”मैं अपनी 85 साल की दादी से मिलकर हैरान हूं। उन्हें काफी चोटें आई हैं और वे काफी दर्द में हैं। दरिंदे ने ब्लेड से अपने होंठ भी काट लिये हैं। शरीर के तमाम हिस्सों पर चोट के निशान हैं। कई अंदरूनी चोटें भी आईं। कोई इतना घिनौना काम कैसे कर सकता है? हम समाज में कैसे रहते हैं? ऐसे आदमी के खिलाफ कोई भी सजा बहुत कम है। “

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments