मोहाली, 28 नवंबर | स्थानीय फेज-6 के एक निजी स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर द्वारा स्कूली छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाने का बेहद गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक अमनप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है, जो स्पोर्ट्स टीचर छात्रों को अश्लील फिल्में दिखाता था।
छात्रों ने जब इसकी जानकारी अपने अभिभावकों को दी तो वे गुस्से में आ गये। बुधवार को माता-पिता एकत्रित होकर फेज-6 की पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने टीचर को हिरासत में लिया और स्कूल प्रिंसिपल से भी पूछताछ की।
पुलिस का कहना है कि प्रिंसिपल ने शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर शिक्षक से पूछताछ की जा रही है। देर शाम तक भी पुलिस चौकी पर अभिभावक व छात्र मौजूद थे। इस संबंध में जब मोहाली के वरिष्ठ पुलिस कप्तान दीपक पारीक से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर किसी के खिलाफ ऐसी गंभीर शिकायत मिलती है तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।



