जालंधर, 10 जनवरी | अलईमान चौरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अंजुमने मुस्तफ़ा वेलफेयर सोसायटी के सहयोग से शब्बीर हुसैन की रहनुमाई मेंजरूरतमंदों को कम्बल वितरित किये गये। बातचीत करते हुए शब्बीर हुसैन ने बताया कि इन कम्बलों को बांटने का काम अलईमान चेरीटेबल ट्रस्ट द्वारा पूरे देश में किया जा रहा है, जबकि मालेरकोटला, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, लुधियाना, समाना, होशियारपुर, मोहाली की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। जिसे वे बाखूबी निभा रहे हैं। वह पंजाब में ट्रस्ट के नुमाइंदे हैं।
उन्होंने कहा कि हमारा यह ट्रस्ट समाज में बहुत से काम करता है जैसे छात्रों को वजीफ़े देना, ग़रीब लड़कियों की शादी करवाना, जरूरतमंदों को मकान बनवा कर देना, मस्जिदें बनवाना, जरूरतमंदों की मदद करना और धार्मिक, दुनियावी, सामाजिक और शिक्षा के क्षेत्र में काम करना। वगैरह। इस मौके पर उनके साथ इंतजार हुसैन, मोहम्मद हसन, मोहम्मद नकी, इराक़ मोहम्मद, सैफ अली, निसार अली, सलमान, ताहिर मोहम्मद और अली शब्बीर शामिल हुए। एम.सी मंजू अजय जैन विशेष रूप से शामिल हुए।



