अमृतसर 30 नवंबर। बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कई बार कोशिशे की की गईं परंतु उसमें भरपूर तरीके से सफलता पाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने आज गुरुवार को अंतरिम कमेटी की बैठक बुला ली है। SGPC के प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने इस बैठक को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह के खत के एक दिन बाद ही बुला लिया है। जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इस बैठक में बंदी सिखों की रिहाई को लेकर कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।



