Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

बॉलीवुड में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, टॉप की कई मॉडल्स मना रही थीं रंगरलीयाँ

Spread the News

मुंबई। मुंबई पुलिस ने सोमवार को फिल्म इंडस्ट्री में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। मुंबई क्राइम ब्रांच का दावा है कि कास्टिंग डायरेक्टर आरती मित्तल कथित तौर पर इस रैकेट को चला रही थीं। इसके बाद आरती को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इसी बीच पता चला है कि रंगरलिया मनाने के लिए बड़े-बड़े चेहरे भी इससे संपर्क करते थे।

पुलिस ने आरती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है और उसके कब्जे से दो मॉडल छुड़ाई गई हैं। पुलिस ने इस संबंध में एक योजना भी तैयार की है। मुंबई पुलिस की सोशल सर्विस ब्रांच ने दो फर्जी ग्राहकों को भेजा और दो मॉडलों को छुड़ाया। एक मॉडल को पुनर्वास केंद्र भी भेजा गया है। एक से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने जासूसी कैमरों की मदद से पूरी घटना को रिकॉर्ड किया और आरती के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा ने मामले की गहनता से जांच की।

सबूत के तौर पर घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया। आरोपी आरती हरिश्चंदर मित्तल फिल्म्स के लिए कास्टिंग डायरेक्टर का काम करती है। वह उशीवारा के आराधना अपार्टमेंट में रहती हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments