हरिद्वार। पवित्र शहर में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। एंटी हयूमन टरैफिकिंग सैल और हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने बाहर से लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार में धकेलने वाले दो होटल प्रबंधकों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
वाट्सएप दवारा लड़कियों को भेजती जाती थीं तस्वीरें : हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से हरिद्वार कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित होटलों से लगातार देह व्यापार की जानकारी मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर आरोपी से फोन पर संपर्क किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की फोटो भेजकर धंधा करता था। वे लड़कियों को होटल में बुलाकर देह व्यापार का धंधा करते थे।
पंजाब की दो लड़कियां को बचाया रैकेट के चंगुल से : पुलिस टीम ने ग्राहक बनकर दो होटलों में छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के नाम इबादुल्ला उर्फ रिहान निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश व मुकेश शर्मा पुत्र सतपाल शर्मा, जिला जींद, हरियाणा हैं।
इस बीच एंटी ह्यूमन ट्रैफिक सेल ने देह व्यापार के लिए पंजाब से लाई गई दो लड़कियों को भी गिरफ्तार किया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि धर्म नगर हरिदवार में अभी भी कई होटल व धर्मशालाएं हैं, जिनमें देह व्यापार का धंधा चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही देह व्यापार में लिप्त होटलों पर कार्रवाई की जाएगी।



