Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

पंजाब और चंडीगढ़ में पड़ेगी कड़ाके की ठंड, मौसम विभाग के मुताबिक आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Spread the News

चंडीगढ़, 9 जनवरी | पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण दोनों राज्यों समेत चंडीगढ़ में भी बारिश की संभावना है। इसके अलावा हिमाचल में भी बर्फबारी की संभावना है। मौसम विभाग ने हरियाणा और पंजाब के कुछ जिलों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है।

Looking through the fog

मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, फाजिल्का, होशियारपुर, रूपनगर और मोहाली में आज बारिश होने की संभावना है। हरियाणा के पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महिंदरगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में भी बारिश की 25 फीसदी संभावना है।

Upcoming rains in Punjab to pull deficiency figures down, Cold Day conditions likely | Skymet Weather Services

मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के शिमला, चंबा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में येलो कोहरे का अलर्ट भी जारी किया गया है। सोमवार शाम को पंजाब का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री कम दर्ज किया गया, जबकि हरियाणा का तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री कम और चंडीगढ़ का तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री कम रहा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments