Saturday, April 18, 2026
No menu items!
Google search engine

आढ़ती के रहस्यमयी ढंग से लापता होने से सनसनी- पावन वेईं नदी में कूद कर जान देने का अंदेशा

Spread the News

सुल्तानपुर लोधी ( डा सुनील धीर ) पावन नगरी सुल्तानपुर लोधी में रहसमयी हालातो के चलते दाना मंडी सुल्तानपुर लोधी के एक आढ़ती के काली बई में कूदने की खबर सामने आई है। बताया गया है की उक्त आढ़ती सुबह अपने स्कूटर से घर से किसी काम से बाहर आया । लेकिन काफी समय बाद वह घर वापस नहीं पहुंचा तो उसके परिवार ने उनकी तलाश शुरू कर दी। और बाद में वह स्कूटर गुरुद्वारा श्री बेर साहिब की पिछली तरफ पवित्र काली वेई के किनारे मिला। और उनकी चप्पलें और स्कूटर की चाबी भी वेई के किनारे पर पड़ी हुई थी।
जिस से आढ़ती के पवित्र काली वेई में कूदने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने बताया कि उसका किसी से कोई झगड़ा नहीं था और न ही उस पर कोई कर्ज था। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना सुल्तानपुर लोधी के प्रमुख सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह बाजवा ने बताया कि पुलिस गोताखोरों की मदद से आढ़ती के शव को ढूंढने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि आढ़ती राजेश कुमार का स्कूटर काली बई के किनारे मिला है. जिसके बाद उन्हों ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू की ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments