श्री अनुराग सक्सेना द्वारा यह सम्मान पंजाब टाईमज़ न्यूज़ की समूह टीम के लिए एक बेशकीमती -अनमोल तोहफे से कम नहींः रिज़वाना ज़ालंधरी
कलम की ताकत से किसी भी बड़े से बड़े किले को फतह करने में सक्षम हुआ जा सकता है
नई दिल्ली/ अमृतसर। पत्रकारिता दिवस पर जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना एवं बोर्ड ऑफ डायरेक्टरज़ की ओर से पंजाब टाईमज़ न्यूज़ के वरिष्ठ जर्नलिस्ट मोैलाना अनवर अमृतसरी ,कासमी, नदवी को देश भर में दरपेश पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिक रूप से उठाकर सरकार तक उनकी आवाज़ बन कर काम करने, पत्रकारिता के प्रति बेखोैफ -बेबाक हो कर इमानदारी से आवाज़ बूलंद करने एवं सहाफत के मैदान में उत्क्रष्ट योगदान के लिए विशेष रूप से पत्रकारिता प्रशस्ति पत्र सम्मान पत्र देकर नवाज़ा गया।
इस अवसर पर मोैलाना अनवर अमृतसरी ने कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष श्री अनुराग सक्सेना द्वारा यह सम्मान पंजाब टाईमज़ न्यूज़ की समूह टीम के लिए एक बेशकीमती -अनमोल तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि यह सम्मान हम सब को प्रोत्साहित करने वाला है। हमारी समूह टीम की हमेशा यही कोशिश होगी कि पत्रकारों के हर मसले- समस्या को सरकार तक पहुंचा कर उसे पहल के आधार पर हल करवाया जाये। क्योंकि अगर किसी के पास सत्ता की ताकत है तो हमारे पास भी कलम की ताकत है जिस के आधार पर हम किसी भी बड़े से बड़े किले को फतह करने में सक्षम हैं।



श्री अनुराग सक्सेना द्वारा यह सम्मान पंजाब टाईमज़ न्यूज़ की समूह टीम के लिए एक बेशकीमती -अनमोल तोहफे से कम नहींः रिज़वाना ज़ालंधरी