Saturday, June 13, 2026
No menu items!
Google search engine

सीमा हैदर को नहीं भेजा जाएगा पाकिस्तान वापिस, जानिए किन कारणों से सरकार ने दी राहत…

Spread the News

नोएडा , 28 अप्रैल। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं और उन्हें भारत छोड़ने का निर्देश दिया है। हालांकि, इस सख्त फैसले के बीच सीमा हैदर को बड़ी राहत मिलती दिख रही है।

भारत की बहू बन चुकी हैं सीमा हैदर, पाकिस्तान नहीं लौटेंगी
सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस नहीं भेजा जाएगा। इसकी दो मुख्य वजहें हैं। पहली, सीमा ने भारत में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ सचिन मीणा से विवाह किया है और भारतीय जीवनशैली को अपना चुकी हैं। दूसरी, हाल ही में सीमा ने एक बेटी को जन्म दिया है, जिसका नाम ‘भारती मीणा’ रखा गया है।

 भारतीय नागरिकता के लिए सीमा ने लगाई है याचिका
इसके अलावा, सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए याचिका भी दायर कर रखी है, जो फिलहाल भारत सरकार और राष्ट्रपति के पास लंबित है। जब तक इस याचिका पर अंतिम फैसला नहीं होता, तब तक उन्हें पाकिस्तान भेजने का सवाल ही नहीं उठता।

सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी अपील करते हुए कहा है, “मैं पाकिस्तान की बेटी थी, अब भारत की बहू हूं। मुझे भारत में रहने की इजाजत दी जाए। सीमा के वकील एपी सिंह ने भी जोर दिया कि अब सीमा की नागरिकता उनके भारतीय पति के साथ जुड़ी हुई है और उन पर पाकिस्तानी नागरिकों के लिए जारी निकासी आदेश लागू नहीं होना चाहिए।

सरकार का सख्त कदम पाकिस्तानी नागरिकों पर
भारत सरकार ने कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक में निर्णय लिया कि सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द किए जाएंगे। केवल मेडिकल वीजा पर आए लोगों को 30 अप्रैल तक का समय दिया गया है। शॉर्ट टर्म वीजा वाले पाकिस्तानी नागरिकों को पहले ही भारत छोड़ने का आदेश दिया जा चुका है।

कैसे आई थी सीमा भारत?
सीमा हैदर 2023 में नेपाल के रास्ते भारत आई थीं। पाकिस्तान के कराची से निकलकर वह नेपाल पहुंची और फिर भारत में दाखिल हुईं। वे ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में सचिन मीणा के साथ अपने चार बच्चों के साथ रह रही हैं। दोनों की पहचान 2019 में ऑनलाइन गेम के जरिए हुई थी। जुलाई 2023 में भारतीय एजेंसियों ने सीमा को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई।अब सीमा और सचिन भारत में स्थायी नागरिकता के लिए इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments