नई दिल्ली, 20 अपैल। कानपुर में रिश्तों का शर्मनाक अंत: पत्नी को पड़ोसी के साथ शारीरिक संबंध बनाते देख पति ने आपा खोया, फिर जो हुआ वह दहला देने वाला था। इस घटना ने न केवल एक रिश्ते को तार-तार कर दिया बल्कि एक गंभीर अपराध को भी जन्म दिया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बाबूपुरवा इलाके में गुरुवार की रात एक ऐसी घटना घटी जिसने सबको हिला कर रख दिया। यहां एक व्यक्ति अचानक अपने घर लौटा और उसने अपनी पत्नी को अपने ही पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। गुस्से से आगबबूला हुए पति ने आपा खो दिया और कथित तौर पर पड़ोसी पर हमला कर दिया। इतना ही नहीं उसने गुस्से में आकर पड़ोसी के गुप्तांगों को काट डाला जिससे वह बुरी तरह लहूलुहान हो गया।
खून से लथपथ पड़ोसी ने बचाई जान
हमले के बाद घायल पड़ोसी किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा और सीधा स्थानीय पुलिस स्टेशन पहुंचा। उसने पुलिस को आपबीती सुनाई और मदद की गुहार लगाई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को इलाज के लिए लाला लाजपत राय अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।



