जयपुर। राजस्थान कैडर की IAS रिया डाबी ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। रिया डाबी ने IPS मनीष कुमार के साथ कोर्ट मैरिज की है, लेकिन इसकी जानकारी अब जाकर दी गई है। इसके बाद से वह लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। रिया डाबी जैसलमेर की कलेक्टर टीना डाबी की बहन हैं। टीना की तरह ही रिया भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर काफी एक्टिव रहती हैं। बता दें कि रिया डाबी फिलहाल अलवर में असिस्टेंट कलेक्टर के तौर पर पदस्थ हैं. वहीं, उनके पति मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस हैं, लेकिन उन्होंने अपना कैडर बदलते हुए राजस्थान आ गए हैं।
रिया डाबी और मनीष कुमार की प्रेम कहानी बेहद दिलचस्प है। इन दोनों की शादी की खबर सार्वजनिक होते ही लोगों में इस बात को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है कि आखिरकार आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार के बीच प्रेम कब और कहां पनपा? दोनों कब एक-दूसरे के करीब आए? लोगों के मन में इस बात को लेकर भी कौतूहल है कि ऐसी कौन सी वजह है जिसके चलते रिया डाबी और मनीष कुमार ने अपनी शादी की बात दुनिया से छिपाई। बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रिया की बहन टीना डाबी ने दोनों की शादी के बारे में पुष्टि की है। साथ ही यह भी खबर सामने आई है कि जल्द ही ग्रांड रिसेप्शन पार्टी दी जाएगी।



