मानसा, 17 मार्च। दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता के घर एक बार फिर किलकारी गूंजी है। बलकौर सिंह और चरण कौर दोबारा माता-पिता बन गए हैं। मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है यानी कि दिवंगत सिद्धू मूसेवाला के घर में छोटे भाई ने जन्म लिया है। इस बात की जानकारी खुद मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। जच्चा और बच्चा स्वस्थ हैं।
सिधू मूसेवाला के घर में पिता ने लिखा, ‘शुभ को चाहने वालों के आशीर्वाद से अकाल पुरख ने हमारी गोद में शूभ का छोटा भाई दे दिया।



