Sunday, August 2, 2026
No menu items!
Google search engine

GST रेड के विरोध को लेकर स्क्रैप कारोबारी हड़ताल पर- डीटीसी की बैठक, नहीं माने कारोबारी

Spread the News

खन्ना। एशिया की सबसे बड़ी लोहा नगरी मंडी गोबिंदगढ़ में स्क्रैप कारोबारी हड़ताल पर हैं। आज हड़ताल का दूसरा दिन है। यह हड़ताल जीएसटी रेड के खिलाफ है। जीएसटी मोबाइल विंग पर बिना वजह परेशान करने और मनमानियां करने का आरोप है। इस हड़ताल से लोहा नगरी का एक दिन का 100 करोड़ रुपए से अधिक का बिजनेस प्रभावित है और कारोबारियों के साथ साथ सरकार को भी करोड़ों रुपए का नुकसान है।

दि आयरन स्क्रैप ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष अमन शर्मा ने कहा कि एक्साइज एंड टैक्सेशन अधिकारी जीएसटी चोरी की बात कहकर उन्हें परेशान कर रहे हैं। कागजात पूरे होने के बावजूद गाडियां घेरी जाती हैं। पैनल्टी लगाने की धमकियां दी जाती हैं। मिलों में आकर तंग किया जाता हैं जबकि सबसे ज्यादा टैक्स उनकी इकाई अदा कर रही है।

इसके विरोध में उन्होंने 4 सितंबर से हड़ताल शुरू की। अमन शर्मा ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में हड़ताल से 100 करोड़ से अधिक का बिजनेस प्रभावित है। लेबर को काम नहीं मिल रहा हैं। फर्नेस वालों को स्क्रैप नहीं मिल रही है। इससे दूसरी इंडस्ट्री भी प्रभावित है।

डिविजनल टैक्स कमिश्नर दरवीर राज ने स्क्रैप कारोबारियों से मीटिंग कर मसले का हल करने की कोशिश की। अधिकारियों ने कहा कि कारोबारियों को बिना वजह परेशान नहीं किया जाएगा। लेकिन कारोबारी नहीं माने। उनकी मांग है कि लिखित में भरोसा दिया जाए। इसके चलते मसले का हल नहीं हो सका।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments